Breaking News

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी क्षेत्र में एक इमारत के भरभराकर ढहने की वजह से हड़कंप, समझदारी से बचने केकारण किसी कि जान नहीं गयी

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी क्षेत्र में एक इमारत के भरभराकर ढहने की वजह से हड़कंप मच गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें इमारत को गिरते हुए देखा जा सकता है। इमारत गिरने के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे।

क्या है पूरा मामला?

कल्याणपुरी क्षेत्र में सड़क किनारे एक तीन मंजिला मकान चंद सेकंड में ढह गया। मिली जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुरी इलाके के 11 ब्लॉक में तकरीबन शाम 4 बजे पुलिस को इस बारे में सूचना मिली। मौके पर जब पुलिस बल पहुंचा तो मकान की नाजुक हालत देखकर उसमें रहने वाले सभी लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद इमारत गिर गई। गनीमत यह रही कि किसी शख्स को इस हादसे में नुकसान नहीं पहुंचा है।

पहले हो चुका है हादसा

दिल्ली में बीते महीने यानी मार्च में भी ऐसा हादसा हो चुका है। वेलकम इलाके में पुरानी निर्माणाधीन दो मंजिला बिल्डिंग गिर गई थी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ था। हादसा वेलकम के कबीर नगर इलाके में हुआ था।

About admin

admin

Check Also

पश्चिम बंगाल के निष्कासित TMC विधायक हुमायूं कबीर ने अयोध्या में तोड़ी गई बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मुर्शिदाबाद में एक नई मस्जिद की बुनियाद रख दी, हुमायूं कबीर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बाबरी मस्जिद के लिए चंदे की रकम गिनने का वीडियो पोस्ट किया

पश्चिम बंगाल के निष्कासित TMC विधायक हुमायूं कबीर ने अयोध्या में तोड़ी गई बाबरी मस्जिद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *