Breaking News

MP: दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी ने पांच शावकों को जन्म दिया, देश में अब कुल 26 चीते हो गए, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर वीडियो शेयर किया

भोपाल: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से अच्छी खबर सामने आई है। यहां कूनो नेशनल पार्क में चीता ‘गामिनी’ ने रविवार को पांच शावकों को जन्म दिया। वहीं अब इन पांच शावकों के साथ देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 26 हो गई है। केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने इसकी जानकारी दी है। केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने इसके बारे में ‘एक्स’ पर पोस्ट भी किया।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी जानकारी

दरअसल, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पांच शावकों के जन्म लेने की जानकारी एक्स पर साझा की है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि ‘‘पांच शावक, कूनो! दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई लगभग पांच वर्ष की मादा चीता गामिनी ने आज पांच शावकों को जन्म दिया।’’ मंत्री ने कहा कि भारत में पैदा होने वाले चीते के शावकों की संख्या अब 13 हो गई है। उन्होंने बताया कि यह चौथी बार है जब भारत में किसी चीता ने शावकों को जन्म दिया है। जबकि दक्षिण अफ्रीका से लाए गए किसी चीता ने पहली बार शावकों को जन्म दिया है।

 

 

द. अफ्रीका से लाई गई थी गामिनी

केन्द्रीय मंत्री ने आगे कहा कि ‘‘सभी को बधाई, विशेषकर वन अधिकारियों की टीम, पशुचिकित्सकों और अन्य कर्मियों को, जिन्होंने चीतों के लिए तनाव मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया है, जिससे शावकों का जन्म हुआ। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों सहित देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर अब 26 हो गई है। गामिनी की विरासत आगे बढ़ी : उसने शावकों को जन्म दिया।’’ बता दें कि महत्वाकांक्षी चीता पुनः परिचय परियोजना के तहत 17 सितंबर 2022 को आठ नामीबियाई चीतों को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बाड़ों में छोड़ा गया था, जिनमें पांच मादा और तीन नर चीते थे। फरवरी 2023 में, अन्य 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से उस उद्यान में लाया गया। गामिनी दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों में शामिल है।

About Manish Shukla

Check Also

बिहार में मतदाता सूची के एसआईआर पर मचे विवाद के बीच 5 सदस्यीय टीएमसी प्रतिनिधिमंडल आज सुबह 11 बजे चुनाव आयोग से मिलेगा

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर मचे विवाद के बीच 5 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *