चंडीगढ़ः संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) आज काला दिवस मना रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा ने देश के लोगों से घरों और गाड़ियों पर काला झंडा लगाने की अपील है। दरअसल हरियाणा पुलिस और पंजाब के किसानों के बीच बुधवार को हुई झड़प में किसान शुभकरण सिंह (21) की मौत हो गई थी। इसी के विरोध में किसान संगठन आज काला दिवस मना रहे हैं। एसकेएम ने कहा है कि किसान 26 फरवरी को सभी राजमार्गों पर ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे और 14 मार्च को दिल्ली में महापंचायत करेंगे।
RB News World Latest News