मुंबई: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एयर इंडिया के 80 वर्षीय यात्री ने व्हीलचेयर के लिए अनुरोध किया, लेकिन व्हीलचेयर की भारी मांग के कारण उसे इंतजार करने के लिए कहा गया। इस पर व्यक्ति ने पैदल ही चलने का फैसला किया। आव्रजन प्रक्रिया के दौरान गिरने से उसकी मौत हो गई। यह घटना 12 फरवरी को न्यूयॉर्क से एयर इंडिया की उड़ान से यात्री के उतरने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर हुई।
