Breaking News

गोरखपुर पुलिस ने अरुण निषाद हत्याकांड का खुलासा करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया,घर से बुलाया… फिर खेत में ले जाकर मारी गोली

गोरखपुर पुलिस ने युवक की हत्या मामले में बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 22 वर्षीय अरुण निषाद की बीते रविवार को शाम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी. घटना जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के तेनुइया गांव में हुई थी.

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पिस्टल ट्रेसिंग के दौरान अरुण निषाद को सीने में गोली लगी थी. आरोपी उसे घर से बुलाकर ले गए थे. घटना से बचने के लिए आरोपियों ने अपना हुलिया बदल लिया था और सिर मुंडवा दिए थे.

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, 8 कारतूस, 3 बाइक और एक अर्टिगा कर बरामद की है. पुलिस ने घटना के 3 दिन बाद ही मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी बाइक से भागे थे, जिसके बाद वह कार में सवार हुए थे. पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है. पुलिस ने CCTV और सर्विलांस की मदद से आरोपियों को किया गिरफ्तार.

कैसे हुई थी हत्या?

रविवार शाम को चिलुआ ताल पुलिस स्टेशन के तहत तेनुइया गांव में एक 22 साल युवक को उसके दोस्तों ने कथित तौर पर गोली मार दी, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और थोड़ी देर के लिए सड़क जाम कर दिया था. मृतक की पहचान अरुण निषाद के तौर पर हुई थी.पुलिस के मुताबिक, निषाद को उसके दोस्त विशाल ने शाम करीब 4 बजे घर से बाहर बुलाया था. विशाल, देवेंद्र और पांच-छह अन्य लोगों के साथ मिलकर कथित तौर पर बहस के बाद निषाद को पास के एक खेत में ले गया और उसे गोली मार दी थी.

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और जिन्होंने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी के पास गोरखपुर-महाराजगंज रोड को लगभग 30 मिनट तक जाम कर दिया. मृतक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी.

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब संध्या और शयन आरती की बुकिंग ऑनलाइन होगी, 250 रुपये शुल्क निर्धारित

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल व्यवस्था को लागू किया जा रहा है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *