Breaking News

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास कार में तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया, जाने

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास कार में तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सूफी कमरुद्दीन उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि सूफी ने लड्डू में जहर मिलाकर तीनों को खिला दिया था, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

दरअसल, तीनों के पास ₹2 लाख रुपये कैश थे। सूफी ने उसे दो करोड़ बनाने का लालच दिया। बाबा लोगों को धन वर्षा का लालच देता था और लोगों के पैसे लूटा करता था। तीनों लोग- रणधीर, शिव नरेश और लक्ष्मी बाबा के पास धन वर्षा के लिए पहुंचे थे। बाबा ने उनको झांसा दिया और ₹2 लाख को 2 करोड़ बनाने का लालच दिया। इसी लालच में तीनों गाजियाबाद के लोनी इलाके में सूफी कमरुद्दीन के घर पहुंचे थे।

सूफी कमरुद्दीन के घर के ठीक बगल वाले मकान में सूफी ने एक मजार बना रखा है। बाबा कमाल खान का मजार है। इसी मजार के पास बैठकर सूफी कमरुद्दीन तंत्र-मंत्र किया करता था। इस बात की पुष्टि उसके परिवार के लोग भी करते हैं। साथी ही, पड़ोस के लोग भी बताते हैं कि काफी लोग यहां पर झाड़-फूंक और तावीज़ बनवाने के लिए आते थे। कुछ इसी तरह के धन वर्षा की तावीज़ बनवाने की लालच में रणधीर, शिव नरेश और लक्ष्मी भी पहुंचे थे।

कैसे आरोपी बाबा तक पहुंची पुलिस?

8 तारीख को ये चारों लोग गाड़ी से दिल्ली की तरफ रवाना हुए। आउटर दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में पहुंचते ही बाबा ने तीनों को लड्डू खिलाया। बताया जा रहा है कि लड्डू जहरीला था। सूफी ने तीनों को खिला दिया और जैसे ही तीनों पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास बेहोश होने लगे, तभी गाड़ी सड़क के किनारे लगाकर सूफी गाड़ी से उतर गया और ठीक उसी जगह पर तीनों लोगों की मौत हो गई। सीसीटीवी से पुलिस को चौथे व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली। जब पुलिस ने तीन का मोबाइल फोन खंगाला तो सूफी कमरुद्दीन के घर तक पुलिस पहुंची।

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

मध्य प्रदेश: रीवा में ऑनलाइन गेमिंग की लत के चलते एक नाबालिग ने अपनी मां के लगभग 15 लाख रुपये के गहने चुरा लिए

मध्य प्रदेश के रीवा में एक नाबालिग युवक को ऑनलाइन गेमिंग की ऐसी लत पड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *