Breaking News

इंदौर शहर के इंडस्ट्री हाउस के पीछे 27 वर्षीय मनीष यादव की आत्महत्या का मामला 10 महीने बाद एक बार फिर चर्चा में, मनीष का वह 12 मिनट का वीडियो, मनीष की मौत को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं.

इंदौर शहर के इंडस्ट्री हाउस के पीछे 5 अप्रैल 2025 को हुई 27 वर्षीय मनीष यादव की आत्महत्या का मामला 10 महीने बाद एक बार फिर चर्चा में है. वजह है मनीष का वह 12 मिनट का वीडियो, जो उसने घटना से ठीक पहले अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया था. यह वीडियो तब सामने आया जब हाल ही में एमआईजी थाना पुलिस ने जब्त मोबाइल परिजनों को सौंपा. वीडियो सामने आने के बाद परिवार ने मनीष की मौत को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं.

'लड़कों के दिल से मत खेलो...', सुसाइड से पहले 12 मिनट के Video में बोला युवक, 10 महीने बाद मिला फोनपरिजनों का आरोप है कि वीडियो में जिन लोगों के नाम मनीष ने लिए, उन पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. वीडियो में मनीष ने अपना परिचय देते हुए बताया कि वह नर्मदा कॉलोनी का रहने वाला है. उसने कहा कि वह एक युवती से लंबे समय से प्रेम करता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी थी. मनीष ने आरोप लगाया कि युवती के घरवालों ने उसका रिश्ता तय कर दिया. वह अब उसी व्यक्ति से लगातार बात कर रही थी.

10 महीने बाद मिला अहम सबूत

वीडियो में मनीष ने यह भी दावा किया कि उसे लागातर धमकियां मिल रही थीं, जिससे वह मानसिक दबाव में था. वीडियो में मनीष ने बहुत ही भावुक होकर कहा कि लड़कों कभी किसी से प्यार मत करना, लड़कियां बदल जाती हैं. लड़कों के दिल से मत खेलो लड़कियों. उसने अपनी भावनात्मक पीड़ा व्यक्त करते हुए यह रिकॉर्डिंग की थी. मनीष की मां उमा यादव का कहना है कि मेरा बेटा वीडियो में सब कुछ बता गया है, फिर भी 10 महीने तक कुछ नहीं हुआ. जिन-जिन लोगों के नाम उसने लिए हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए. परिवार ने पुलिस और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है.

मोबाइल में सुसाइड से पहले का वीडियो मिलने के बाद पुलिस का कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है. आरोप है कि अगर यह विडियो पहले मिल जाती तो जांच की दिशा कुछ और ही होती. फिलहाल परिजन वीडियो को अहम सबूत मनाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

ग्रेटर नोएडा की ईकोटेक थर्ड कोतवाली क्षेत्र के तहत आने वाले जलपुरा गांव में एक युवती ने पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली.

ग्रेटर नोएडा की ईकोटेक थर्ड कोतवाली क्षेत्र के तहत आने वाले जलपुरा गांव में उस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *