Breaking News

बिहार के गया के वार्ड संख्या 34 से सरकार की लापरवाही, वार्ड पार्षद शीला देवी को प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों की लापरवाही ने मृत घोषित कर दिया

बिहार के गया के वार्ड संख्या 34 से सरकार की लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां वार्ड पार्षद शीला देवी को प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों की लापरवाही ने मृत घोषित कर दिया है। वार्ड पार्षद शीला देवी ने मंगलवार को बताया कि उसके पति की मौत के बाद वह विधवा पेंशन का लाभ ले रही थीं। जब विधवा पेंशन का राशि बैंक खाता में आना अचानक बंद हुआ तो वह कार्यालय पहुंची।

जब KYC कराने पहुंची, तब पता चला वो तो मृत है

जहां KYC कराने की बात बताई गई। इसके बाद विधवा पेंशन का लाभ लेने के लिए KYC कराने पहुंची तो वार्ड पार्षद के होश ही उड़ गए। विधवा पेंशन की राशि बंद करने का कारण यह अंकित था कि जांच में लाभुक मृत है।

खुद को जिंदा साबित करने में जुटी महिला वार्ड पार्षद

अब वार्ड पार्षद शीला देवी खुद को जीवित साबित करने में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि घर बैठे जांच करने का यह नतीजा है, जो घोर लापरवाही को उजागर करता है। ऐसे लापरवाह कर्मचारी और अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

सरकारी विभाग के लोग हड़प लेते हैं पेंशन की राशि

वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ओम यादव ने कहा कि एक जीवित वार्ड पार्षद को मृत घोषित कर दिया जाता है। न  जाने ऐसे कितने लाभुक होंगे, जो विधवा पेंशन के लाभ से वंचित हैं। लापरवाही के कारण जीवित को मृत घोषित कर दिया गया है। जीवित को मृत बनाकर प्रखंड कार्यालय के अधिकारी राशि का गबन कर लेते है। वहीं, इसे लेकर कई अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है।

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

मध्य प्रदेश: छतरपुर में स्टेशनरी चोरी मामले में पुलिस ने आदतन अपराधी अखिलेश लोधी को गिरफ्तार कर लिया जिसके खिलाफ कई जिलों में चोरी के मामले दर्ज हैं.

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्टेशनरी दुकान में हुई चोरी की एक घटना ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *