Breaking News

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस पर लाडली बहन योजना को लेकर निशाने पर लिया

महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी तेज है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी पर निशाना साधा है। एक सभा को संबोधित करते हुए नितेश राणे ने कहा, ‘जब से महाराष्ट्र में लाडली बहन योजना शुरू हुई है, तभी से यह योजना लोगों तक न पहुंचे इसके लिए कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी ने प्रयत्न किया था।’

तीन-चार महीने के लिए लाए स्टे- राणे
बीजेपी नेता राणे ने कहा, ‘अब एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में जाकर इन्होंने लाडली बहन योजना पर तीन-चार महीना के लिए स्टे लाया है। जो पैसे हम इस महीने लाडली बहना योजना के देने वाले थे, उस पर अब स्टे आ चुका है। हमारा मतदाताओं से यह विनती है कि वह स्थानीय निकाय चुनाव में शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस को वोट न करें।’

मनसे इस चुनाव में होगी सबसे ज्यादा डैमेज
राणे ने कहा, ‘इस चुनाव में शिवसेना यूबीटी मनसे को आगे नहीं आने देगी। सबसे ज्यादा मनसे इस चुनाव में डैमेज होगी। मतदाता तय करेगी की परिवर्तन करना है या नहीं करना है। हम अभी नहीं कह सकते कि कौन परिवर्तन कर सकेगा या नहीं कर सकेगा।’

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

मध्य प्रदेश: छतरपुर में स्टेशनरी चोरी मामले में पुलिस ने आदतन अपराधी अखिलेश लोधी को गिरफ्तार कर लिया जिसके खिलाफ कई जिलों में चोरी के मामले दर्ज हैं.

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्टेशनरी दुकान में हुई चोरी की एक घटना ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *