मुंबईः महाराष्ट्र की 23 नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सदस्य पदों के साथ-साथ अलग-अलग नगर परिषद और नगर पंचायतों में कुल 143 सदस्य पदों के लिए मतदान हो रहा है। सभी क्षेत्रों के मतों की गणना कल यानी की रविवार 21 दिसंबर को होगी। बता दें 23 नगर परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव अदालत में अपील और चुनाव प्रक्रिया में विभिन्न बाधाओं की वजह से चुनाव 20 दिसंबर तक टाल दिए गए थे। जहां प्रक्रिया बाधित हुई, उनमें ठाणे जिले की अंबरनाथ, अहिल्यानगर, पुणे के अलावा चंद्रपुर, अमरावती, नाशिक, छत्रपति संभाजी नगर आदि जिलों की नगरपरिषद नगरपंचायत शामिल है।
इन जगहों पर हो रही है वोटिंग
महाराष्ट्र की 23 नगर परिषद और नगर पंचायत जिसमें मुख्य रूप से अंबरनाथ, अहिल्या नगर, अमरावती,वाशिम समेत अलग-अलग नगर परिषद और पंचायतें शामिल है। महाराष्ट्र में जिन जगहों पर आज नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनाव हो रहे हैं उनके नाम…अंबरनाथ,बारामती,फुरसुंगी उरुळी देवाची,कोपरगाव,देवळाली प्रवरा, पाथर्डी, नेवासा, मंगळवेढा,अनगर (बिनविरोध), महाबळेश्व, फलटण,फुलंब्री, मुखेड, धर्माबाद,निलंगा,रेणापूर,वसमत,अनंजनगाव सुर्जी,बाळापूर, यवतमाळ,वाशीम, देऊळगावराजा,देवळी, घुग्घूस
पोलिंग बूथों पर लगी लंबी कतारें
महाराष्ट्र में 23 नगर परिषद और नगर पंचायत में मतदान के लिए पोलिंग बूथों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। पोलिंग बूथों पर महिलाएं बड़ी संख्या में वोट देने पहुंच रही हैं।
सभी जगहों पर शांतिपूर्वक चल रही है वोटिंग
महाराष्ट्र में 23 नगर परिषद और नगर पंचायत में शांतिपूर्वक मतदान जारी है। नगर परिषद और नगर पंचायतों में कुल 143 सदस्य पदों के लिए मतदान हो रहा है। सभी क्षेत्रों के मतों की गणना कल यानी की रविवार 21 दिसंबर को होगी।
नगर परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए वोटिंग
महाराष्ट्र में 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सदस्य पदों के साथ-साथ 143 सदस्य पदों के लिए आज चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए प्रचार अवधि शुक्रवार रात 10 बजे समाप्त हो गई।
RB News World Latest News