Breaking News

महाराष्ट्र की मीरा-भायंदर पुलिस ने दाऊद इब्राहिम के मेंटर और कुख्यात गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर को विरार के चॉल बिल्डर समय चौहान हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया

मीरा-भायंदर पुलिस ने दाऊद इब्राहिम गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। सुभाष सिंह ठाकुर को बिल्डर समय चौहान हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई से सटे विरार में 26 फरवरी 2022 को बिल्डर समय चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात में शुरू से ही मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर का नाम सामने आया था।

क्या है पूरा मामला?

विरार में रहने वाले चॉल बिल्डर समय चौहान की 26 फरवरी 2022 को विरार के मनवेलपाड़ा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मकोका कानून के तहत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। अब इस हत्याकांड के मामले में मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच ने कुख्यात गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर को उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ केंद्रीय कारागृह से गिरफ्तार किया है। उसे मंगलवार को वसई लाया जाएगा।

कैसे हुई सुभाष सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी?

सुभाष सिंह ठाकुर जेजे हत्याकांड मामले में उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ कारागृह में उम्रकैद की सजा काट रहा था। हालांकि, 2019 से इलाज के नाम पर वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती था, जिसके कारण उसे इस मामले में गिरफ्तार नहीं किया जा सका। वर्ष 2024 में सुभाष सिंह ठाकुर को फिर से कारागृह भेजा गया। इसके बाद उसे वसई लाने के लिए पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू की। सोमवार को क्राइम ब्रांच की टीम उत्तर प्रदेश रवाना हुई और कारागृह से सुभाष सिंह ठाकुर की कस्टडी ली। उसे मंगलवार को मुंबई लाया जाएगा, यह जानकारी पुलिस उपायुक्त (अपराध) संदीप डोईफोडे ने दी।

कई अपराधों के खुलासे की संभावना

बताया जा रहा है कि वसई-विरार शहर में सक्रिय अपराधियों को सुभाष सिंह ठाकुर का संरक्षण प्राप्त था। बल्कि कई आपराधिक गतिविधियां सुभाष सिंह ठाकुर के निर्देश पर ही की जाती थीं। पुलिस अधिकारियों ने समय चौहान हत्याकांड मामले में सुभाष सिंह ठाकुर के पुलिस हिरासत में आने से कई गंभीर अपराधों के उजागर होने की संभावना जताई है।

क्यों दाऊद का खास था सुभाष?

दाऊद इब्राहिम की बहन के पति की हत्या के बाद, दाऊद के कहने पर सुभाष सिंह ठाकुर ने उस हत्या में शामिल आरोपियों को मरवाया था। इसी वजह से सुभाष सिंह ठाकुर को दाऊद का भरोसेमंद और करीबी माना जाता रहा है।

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

CM मोहन यादव ने किया 101वें तानसेन समारोह का वर्चुअली शुभारंभ, कहा कि तानसेन संगीत समारोह प्रदेश का उल्लेखनीय और प्रतिष्ठित समारोह

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *