Breaking News

उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने गुरुवार को देर रात सभी जिलों में सिविल डिफेंस के गठन की नोटिफिकेशन जारी कर दी, आइए जानते हैं कि क्या होने वाली है सिविल डिफेंस के गठन की पूरी प्रक्रिया।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने गुरुवार को देर रात बड़ा फैसला किया है। यूपी सरकार ने राज्य के सभी जिलों में सिविल डिफेंस के गठन की नोटिफिकेशन जारी कर दी है। यूपी सरकार की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, सभी 75 जिलों में सिविल डिफेंस का गठन किया जाएगा। आइए जानते हैं कि क्या होने वाली है सिविल डिफेंस के गठन की पूरी प्रक्रिया।

पदों का सृजन कैसे होगा?

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, सिविल डिफेंस के गठन के लिए जिलाधिकारी यानी डीएम को बड़ा अधिकार सौंपा गया है। राज्य के सभी जिलों में सिविल डिफेंस के लिए पदों का सृजन डीएम के माध्यम से किया जाएगा।

1962 के बाद आया ऐसा फैसला

उत्तर प्रदेश की सरकार ने साल 1962 के बाद पहली बार प्रदेश के सभी 75 जिलों में सिविल डिफेंस का गठन करने के फैसले को मंजूरी दी है। साल 1962 में उत्तर प्रदेश के 15 नगरों में सिविल डिफेंस की स्थापना हुई थी। इसके बाद साल 2015 में प्रदेश के 9 जिलों में सिविल डिफेंस विभाग का विस्तार किया गया था। वहीं, अब राज्य के 49 जनपदों में सिविल डिफेंस स्थापना की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

About Manish Shukla

Check Also

CM Rekha Gupta: सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले वकील गाजियाबाद से गिरफ्तार हुआ, मिले फर्जी ID कार्ड

CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *