कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाला गंगापुल नितान्त आवश्यक है। इसकी आवश्यकता को देखते हुये सदर विधायक पंकज गुप्ता ने जब चिन्ता हमसे जाहिर की तो हमने कहा सदन में उठाओ आगे हम देख लेगे। हम लोग भी सेटिंग करके काम करते हैं। हम दोनो की बनी रणनीति सफल हुई और दो जनपदो को जोड़ने वाले इस पुल का कार्य शुरु होने जा रहा है।
उक्त विचार विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने स्थानीय एक गेस्ट हाउस में आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में व्यक्त किये।
उन्होंने प्रदेश के विकास कार्यों के साथ उन्नाव-कानपुर के रिश्तो व उन्नाव की महत्ता पर प्रकाश डाला। गंगाघाट पहुंचने पर गंगापुल पर मण्डल अध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, धर्मेन्द्र सोनकर, ध्रुव अवस्थी सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने विधायक की अगुवाई में स्वागत किया। इसके उपरान्त दुर्गा मन्दिर पर किसान मोर्चा महामंत्री सुरेश शुक्ला, सभासद रोहित कटारिया, रोहित गौतम, मिलन पैलेस के पास प्रत्यय गुप्ता, डी०वी० पैलेस अभिषेक शुक्ला, विनय तिवारी, सुरेन्द्र गुप्ता, कुशाग्र कौशल, बब्लू शुक्ला, सुभाष नगर मोड़ योगेन्द्र मिश्रा सभासद, अभिलाषा मिश्रा, नगर पालिका गेट नगर पालिका अध्यक्षा कौमुदी पाण्डेय, देवी चौपाला, रिषी आश्रम के पास अर्चना सिंह, ओपीजेडी के पास सतीश शुक्ला प्रमोद पासी, विकास राजपूत, यूनियन काबाईडके पास नन्द कुमार सभासद, कैलाश पैलेस अवनीश शुक्ला, जैनेन्द्र शुक्ला सुरेश त्रिपाठी, गीता अतिथि लान सूर्यकुमार बाजपेई, अशोक तिवारी, नेहरु नगर मोड़ गोल्डी गुप्ता, विकास मिश्रा विनय तिवारी दुर्गा तिवारी अम्बिका प्रसाद स्कूल अतुल अग्निहोत्री, शहनाई गेस्ट हाउस अमित मिश्रा, जितेन्द्र सिसौदिया, विष्णुपुरी चन्द्रकुमार बाजपेई आदि जगह जगह स्वागत किया गया। मण्डल अध्यक्ष सरोसी सर्वेश लोधी, मण्डल अध्यक्ष मसवासी सुशील रावत, मण्डल अध्यक्ष उन्नाव नगर अवनीश गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष गंगाघाट आदित्य त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि का बड़ा माला पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर ब्रम्हसभा, वित्तविहीन शिक्षक संघ, रिषी आश्रम समिति, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित विभिन्न संस्थाओ ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह, अंकुर शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष उमा गुप्ता, गणेश शंकर मिश्रा सहित गड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।