Breaking News

मंगलुरु में हिन्दू एक्टिविस्ट की 5-6 लोगों ने बीच सड़क पर घातक हथियारों से बेरहमी की हत्या

दक्षिण कन्नडा जिले के मंगलुरु शहर में गुरुवार शाम को एक हिन्दू एक्टिविस्ट का मर्डर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक की पहचान सुहास शेट्टी के रूप में की है। सुहास फाजिल हत्याकांड का मुख्य आरोपी था और उस पर अपराध के कई दूसरे मामले भी चल रहे थे। फाजिल हिन्दू कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारु की हत्या में मुख्य आरोपी था। प्रवीण की बर्बर हत्या के बाद 28 जुलाई 2022 को सूरतकल में फाजिल की हत्या कर दी गई थी और इस केस में सुहास शेट्टी मुख्य आरोपी था।

 

पुलिस की जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम लगभग 8:27 बजे, मंगलुरु सिटी पुलिस के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत किन्नीपदावु क्रॉस के पास हमला और हत्या की घटना की सूचना मिली। उस समय सुहाष शेट्टी, संजय, प्रज्वल, अन्वित, लतीश और शशांक के साथ वाहन (केए-12-एमबी-3731) में यात्रा कर रहा था, इस वाहन को स्विफ्ट कार और पिकअप वाहन में यात्रा कर रहे हमलावरों के एक समूह ने रोक लिया।

5 से 6 की संख्या में आए हमलावरों ने सुहाष शेट्टी पर घातक हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उन्हें तुरंत ए.जे. अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया  है और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। मंगलुरु सिटी पुलिस ने कहा कि त्वरित न्याय सुनिश्चित करने और कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर सम्भव कार्यवाही की जाएगी और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, इस मामले में आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

मंगलुरु सुहास शेट्टी मर्डर केस को लेकर 6 मई तक मंगलुरु में निषेधाज्ञा लगा दी गई है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान का दावा किया और कहा है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। सुहास का आज अंतिम संस्कार होगा जिसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। आस पास के 5 जिलों के SP की स्पेशल पोस्टिंग की गई है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। KSRP की 52 टुकड़ियों के साथ साथ 1000 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। सुहास की अंतिम यात्रा पर जुलूस निकालने की अनुमति नहीं मिली है, लेकिन कुछ हिन्दू संगठन इसकी मांग कर रहे हैं।

About ARYAN CHAUDHRI

ARYAN CHAUDHRI
Additional Chief Editor Mo. NO.-06390315006 Email - mr.aryan8005@gmail.com 1.Contact for Advertisement. 2.Contact for Latest News Update of your area. 3.Contact for Join Our Channel. 4.We are 24×7 hours with you.

Check Also

Love Marriage: शिवपुरी में घर से भागी लड़की ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज कर ली, फिर वीडियो बनाकर अपने ही घर वालों के लिए खूब जहर उगला. चलिए जानते हैं…

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक लड़की घर से अचानक गायब हो गई. परिजन परेशान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *