Breaking News

अयोध्या: राम मंदिर के दर्शन और आरती के समय में बदलाव, ट्रस्ट ने मंदिर में दर्शन और आरती के नए टाइमिंग की जानकारी दी

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है। राम मंदिर ट्रस्ट ने राम मंदिर के दर्शन और आरती के समय में बदलाव कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, ये फैसला अयोध्या में उमड़ रही भारी भीड़ के कारण लिया गया है। बता दें कि प्रयागराज में महाकुंभ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या राम मंदिर की ओर भी आ रही है। ऐसे में राम मंदिर में दर्शन और आरती का समय बदला गया है। इसके साथ ही भगवान के भोग के समय भी श्रद्धालुओं को दर्शन मिलता रहेगा। आइए जानते हैं राम मंदिर के नए शेड्यूल और टाइमिंग के बारे में।

क्या है राम मंदिर की नई टाइमिंग?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का दर्शन अब सुबह 6 बजे रात 10 बजे तक चलेगा। सुबह 4 बजे मंगला आरती की जाएगी। मंगला आरती के बाद भगवान के पट को बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद सुबह 6 बजे श्रंगार आरती होगी और इसके साथ ही रामलला का मंदिर आम जन के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे रामलला को राज भोग लगेगा। भोग के पश्चात भक्त पुनः रामलला का अनवरत दर्शन कर सकेंगे। बता दें कि ये नई टाइमिंग 6 फरवरी से लागू होगी।

कितने बजे तक कर सकेंगे दर्शन?

अयोध्या के राम मंदिर में शाम 7 बजे संध्या आरती होगी। संध्या आरती में 15 मिनट के लिए भगवान का पट बंद किया जाएगा। इसके बाद फिर से अनवरत दर्शन जारी रहेगा। रात को 10 बजे राम मंदिर में शयन आरती होगी। शयन आरती के बाद भगवान का पट बंद कर दिया जाएगा।

क्यों बदली गई टाइमिंग?

जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन और आरती के समय में बदलाव का निर्णय लिया है। ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन मिले, इसके लिए दर्शन अवधि बढ़ाई गई है। बता दें कि इससे पहले 9:30 बजे राम मंदिर में शयन आरती होती थी और सुबह 7:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए भगवान का पट खोला जाता था।

About admin

admin

Check Also

Indian Deportation: अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे प्रवासी भारतीयों के डिपोर्टेशन पर संसद में खूब हल्ला हुआ, विपक्षी नेताओं ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से कई सवाल पूछे…..’कोलंबिया ने आंख दिखा दी’

Indian Deportation: संसद में गुरुवार (6 फरवरी) को पूरे दिन अमेरिका से डिपोर्ट हुए भारतीयों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *