Breaking News

छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस ने गरियाबंद के जंगलों में अब तक 20 नक्सली ढेर,60 नक्सलियों होने की आशंका

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 14 नक्सली मारे गए हैं। इनमें एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली भी शामिल है। यह मुठभेड़ रविवार रात से मंगलवार सुबह तक चली। इसमें लगभग 1000 जवानों ने 60 नक्सलियों को घेरा था। कोबरा बटालियन का एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे रायपुर एयरलिफ्ट किया गया। छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है। इस ऑपरेशन में IED भी बरामद हुए हैं। कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर भी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 18 नक्सली मारे गए थे।

भालू डिग्गी जंगल में हुई मुठभेड़

दरअसल, गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ी घाट के भालू डिग्गी जंगल में यह मुठभेड़ हुई। रविवार रात से शुरू हुई यह मुठभेड़ मंगलवार सुबह तक रुक-रुक कर चलती रही। सुरक्षा बलों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें एक पर एक करोड़ रुपये का इनाम था। सभी नक्सलियों के शव और उनके हथियार बरामद कर लिए गए हैं। इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली भी मारी गई है।

1000 जवान हुए थे शामिल

इस ऑपरेशन में लगभग 1000 जवान शामिल थे, जिन्होंने करीब 60 नक्सलियों को घेर लिया था। मुठभेड़ के दौरान कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया। उसे तुरंत भाटीगढ़ स्टेडियम से एयरलिफ्ट करके रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस का ऑपरेशन

यह ऑपरेशन छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस का संयुक्त अभियान था। इसमें 10 टीमें शामिल थीं, जिनमें 3 ओडिशा पुलिस की, 2 छत्तीसगढ़ पुलिस की और 5 CRPF की थीं। जवान जंगल में सर्चिंग कर रहे थे, तभी नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

इससे पहले हिडमा के गढ़ में घुसकर किया ढेर

एक अन्य खबर के अनुसार, पुलिस ने नक्सली कमांडर हिडमा के गढ़ में घुसकर 18 नक्सलियों का एनकाउंटर किया। हालांकि, हिडमा और देवा इस बार भी बच निकलने में कामयाब रहे। सर्चिंग के दौरान जवानों को नक्सलियों का एक बंकर भी मिला, जो जमीन के अंदर 10 फीट गहरा और 12 से 14 फीट चौड़ा था। इस बंकर में हथियार, बम बनाने की मशीन, बारूद और तार रखे हुए थे।

सीएम विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट साझा किया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ रविवार रात से अब तक जारी मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है। उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं। हमारी डबल इंजन की सरकार में निश्चित ही हमारा छत्तीसगढ़ मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होकर रहेगा।

एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती मारा गया

गरियाबंद में सुरक्षा बल नक्सली मुठभेड़ में एक करोड़ का  इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती मारा गया है। वह नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी मेंबर बताया जा रहा है। अब तक 14 से अधिक महिला / पुरुष नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में माओवादियों के सीनियर कैडर शामिल हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है l एनकाउंटर में एसएलआर राइफल जैसे ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं। नक्सल विरोधी सर्च अभियान में गरियाबंद ऑपरेशन ग्रुप ई30,कोबरा 207, सीआरपीएफ 65 एवं 211 बटालियन, sog नुआपाड़ा की संयुक्त पार्टी कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में रवाना हुई थी।

About admin

admin

Check Also

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा – उनकी सरकार राज्य में अवैध धर्मांतरण रोकने के लिए जल्द ही नया कड़ा कानून बनाएगी, दावा किया राज्य में चंगाई सभा की आड़ में भोले-भाले, असहाय, गरीब लोगों को लालच देकर उनका धर्मांतरण किया जा रहा

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *