Breaking News

उत्तर प्रदेश: गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा में सेक्टर-3 के बहलोलपुर गांव में एक इमारत गिर गई, कई लोग मलबे में दबे , बचाव कार्य जारी-VIDEO

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा में बड़ा हादसा हो गया। सोमवार शाम नोएडा सेक्टर-3 के बहलोलपुर गांव में एक इमारत गिर गई। इसमें कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। इमारत के पास नींव की खुदाई हो रही थी। हादसे का शिकार हुई इमारत 1 मंजिल की है। इमारत के गिरने का मामला थाना सेक्टर 63 का है।

नोएडा में गिरी इमारत- India TV Hindi

मलबे में दबे लोगों को निकाला जा रहा

इमारत गिरने के बाद चीख-पुकार मच गई। इमारत के अंदर मौजूद लोग मलबे में दब गए। उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई। बुलडोजर की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है।

About admin

admin

Check Also

असम: विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव में बिना लड़े ही भाजपा की बंपर जीत, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर जानकारी दी

असम में विधानसभा चुनाव से पहले ही राज्य में भाजपा ने बंपर जीत दर्ज की है। पार्टी को ये जीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *