Breaking News

अमेरिका में बात-बात में चली गोली में 2 लोगों की मौत 2 अन्य घायल, हमलावर घटनास्थल से फरार तलाश जारी

ओकलैंड (अमेरिका): अमेरिका का ओकलैंड शहर शनिवार की सुबह ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से थर्रा उठा। अचानक हुई गोलीबारी की इस दिल दहला देने वाली घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी से पूरे इलाके के लोग दहशत में आ गए। गोलीबारी की सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, उससे पहले ही हमलावर घटनास्थल से भाग निकला। सैन फ्रांसिस्को बे एरिया पुलिस ने यह जानकारी दी।

ओकलैंड पुलिस विभाग ने एक बयान में बताया कि अधिकारियों को पूर्वी ओकलैंड के आवासीय क्षेत्र में 83वें एवेन्यू के 1600 ब्लॉक में हुई इस घटना की सूचना सुबह करीब नौ बजे मिली। इसके बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हो गई, जहां दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल पड़े थे। पुलिस ने बिना देरी किए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मौके पर कई लोगों के बीच बहस हो रही थी।

बहस में चली गोली

पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी दी कि बहस के दौरान ही एक व्यक्ति ने अपनी बंदूक निकाल ली। इसके बाद उसने गुस्से में गोलीबारी कर दी। गोली कई लोगों को लगी। इस घटना में 2 लोग मौके पर ही मारे गए। जबकि अन्य लोग घायल हुए। इतने में हमलावर एक वाहन से मौके से फरार हो गया। ओकलैंड 4,00,000 की आबादी वाला शहर है, जो अपराध और जन सुरक्षा की समस्या से जूझ रहा है।

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

ढाका: बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद हंगामा जारी, पिरोजपुर में हिंदू समुदाय के घरों में आग लगी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सौगत राय के बयान पर पलटवार कर कहा कि ममता बनर्जी बांग्लादेश चली जाएं और वहां पीएम बन जाएं।

ढाका: बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद हंगामा जारी है। इस बीच खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *