Breaking News

मानसून की दस्तक के साथ पूर्वोत्तर भारत के 6 राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात, नेपाल में बारिश का असर बिहार की नदियों पर, सीमांचल की 3 नदियां उफान पर

मानसून की दस्तक के साथ पूर्वोत्तर भारत के 6 राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं। असम में बारिश से 8 लोगों की मौत हो चुकी है। 17 जिलों में बाढ़-भूस्खलन का कहर बरपा है। इधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर और टेंशन बढ़ा दी है।मणिपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों से 800 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया गया है। नेपाल में बारिश का असर बिहार की नदियों पर भी दिखने लगा है। सीमांचल की 3 नदियां उफान पर हैं। देश के बाकी हिस्से में भी बारिश हो रही है।

सड़कों पर चल रही नाव

असम के गुवाहाटी शहर में नाव चल रही है। SDRF के जवान लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचा रहे हैं। असम के सबसे बड़े शहर पर मॉनसून की मार इस कदर पड़ी है कि सड़कें सैलाब में समा चुकी हैं। सड़कों पर नाव चल रही है।

लोगों के घरों में घुसा पानी

असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में बारिश बाढ़ और लैंडस्लाइड ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर रखा है। असम के श्रीभूमि जिले में कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है। पानी सड़कों से होते हुए लोगों के घरों में घुस गया है।

10 हजार से अधिक लोग प्रभावित

असम में भारी बारिश के कारण छह जिलों में बाढ़ के हालात हैं, जिससे 10 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कामरूप जिले में लैंडस्लाइड की चपेट में आकर एक बच्चा समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। असम के कामरूप मेट्रो और कछार जिले में बारिश से सबसे ज्यादा तबाही हुई है। असम सरकार के मंत्री जयंत मल्लाबरुआ ने बारिश के बाद जलजमाव से प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ितों का हाल जाना है।

असम के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

असम के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

और बारिश के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने बांग्लादेश में बने डिप्रेशन के कारण भारी बारिश की आशंका जताई है। अरुणाचल प्रदेश के निचले सुबनसिरी, पश्चिम कामेंग, पश्चिम सियांग, लोहित और चांगलांग जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

सुरक्षाबलों की लेनी पड़ी मदद

आईएमडी के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। बदले मौसम का असर मणिपुर में भी दिख रहा है। इंफाल ईस्ट जिले के नीचले इलाके में बाढ़ के हालात हैं। इम्फाल घाटी से होकर बहने वाली इम्फाल और सेरौ नदियों समेत कई अन्य नदियों के जलस्तर में काफी बढ़ोतरी हुई है। निचले इलाके में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए सुरक्षाबलों की मदद लेनी पड़ रही है।

मिजोरम में बारिश के चलते 5 की मौत

मिजोरम में भी भारी बारिश के कारण लोगों के हाल बेहाल हैं। यहां शनिवार को लैंडस्लाइड की घटना में म्यांमार के तीन शरणार्थियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मानसून की दस्तक के बाद अबतक मिजोरम में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

सड़कों पर भरा पानी

सड़कों पर भरा पानी

उत्तराखंड की नदियों का जलस्तर बढ़ा

पहाड़ों पर हुई भारी बारिश के कारण उत्तराखंड की नदियों में भी जलस्तर बढ़ने लगा है। देहरादून के विकासनगर में कटापत्थर के पास यमुना नदी के तेज बहाव में 5 युवक फंस गए थे। इनको एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बचा लिया। पांचों युवक अपनी बाइक से नदी किनारे मौज मस्ती करने गए थे लेकिन नदी का बहाव बढ़ने से पांचों फंस गए।

कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी

नॉर्थईस्ट में बाढ़ से हाहाकार है तो शनिवार को राजधानी दिल्ली में भी आंधी के साथ हुई बारिश ने लोगों को फिर से डरा दिया तो कश्मीर घाटी को लद्दाख से जोड़ने वाले जोजिला पास की पहाड़ी ताजा बर्फबारी के बाद बर्फ की सफेद चादर से ढक गई। भारी बर्फबारी के कारण जोजिला पास में आवाजाही रोकनी पड़ी है।

एमपी के बुरहानपुर में नदी उफान पर

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से उफनती नदी की धार को पार करते ग्रामीणों का वीडियो सामने आया है। शनिवार को हुई तेज बारिश से जिले के हैदरपुर के पास अचानक बाढ़ से हालात हो गए। बावजूद इसके ग्रामीण नदी के तेज बहाव को पार कर रहे हैं। यहां इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं लेकिन ना तो प्रशासन ने कोई चेतावनी का बोर्ड लगाया है और ना ही लोग मानने को तैयार हैं। हल्की बारिश में भी यह नदी उफान पर आ जाती है और पानी पुल को पार कर जाता है। लोग खतरों के बीच पैदल और बाइक से उफनती धार को पार करने को मजबूर होते हैं।

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के दो दिवसीय भारत दौरे का समापन हुआ, रिफॉर्म, परफॉर्म से ट्रांसफॉर्म तक… व्लादिमीर पुतिन के दौरे से भारत को क्या हासिल हुआ?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का 2 दिवसीय भारत दौरे का समापन हो चुका है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *