Breaking News

बुलंदशहर में एक मासूम से रेप और मर्डर करने के दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया

बुलंदशहर: जिले के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में चार साल की मासूम के साथ रेप और मर्डर की वारदात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने तीन घंटे के अंदर ही दरिंदों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें मुठभेड़ में गोली भी लगी है। दोनों आरोपियों की पहचान राजू और वीरा कश्यप के रूप में हुई है, जिन्हें फिलहाल घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपी लखीमपुर और बलरामपुर के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक देर शाम से ही मासूम गायब थी, काफी खोजबीन के बाद मकान के पीछे उसका शव बरामद हुआ था।

रेप के बाद फरार हो गए आरोपी

दरअसल, बुलंदशहर पुलिस ने 4 साल की मासूम के साथ रेप के बाद हत्या करने के दो आरोपियों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने मकान मालिक की चार साल की बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया फिर उसे खेत में फेंक कर फरार हो गए। बच्ची के पिता ने बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस फौरन हरकत में आई और जांच शुरू की। पिता ने उनके मकान में किराए पर रहने वाले दो युवकों पर शक जताया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कांवरा रोड पर एक निर्माणाधीन कॉलोनी में छिपे थे

पुलिस ने एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

दोनों आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस की तीन टीमों ने इलाके की घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जो बदमाशों के पैर में जा लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में ही आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के तीन घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

About admin

admin

Check Also

शादी का वादा कर लंबे समय से शारीरिक संबंध बनाना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाई कोर्ट

प्रयागराजः इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि दो पढ़े-लिखे बालिगों के बीच लंबे समय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *