Breaking News

ताइवान – ‘‘चीन क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के लिए सबसे बड़ा संकट है, ताइवान जलडमरूमध्य और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के लिए वह एकमात्र और सबसे बड़ा खतरा है।’’ जानें ‘ड्रैगन’ ने अब क्या किया जिसे लेकर भड़का है ताइवान

ताइपे: चीन और ताइवान के बीच तनातानी जगजाहिर है। ताइवान पर दबाव बढ़ाने के लिए चीन मिलिट्री ड्रिल करता रहा है। चीन ने हाल के दिनों में ताइवान के पास सैन्य अभ्यास तेज कर दिए हैं। इस बीच ताइवान ने उसके दक्षिण-पश्चिम तट पर सैन्य अभ्यास को लेकर नाराजगी जताई है। बृहस्पतिवार को ताइवान ने चीन के इस कदम की निंदा भी की है। ताइवान का यह तट उसके मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से बेहद अहम है।

‘चीन है बड़ा खतरा’

ताइवान के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘‘चीन क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के लिए सबसे बड़ा संकट है, ताइवान जलडमरूमध्य और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के लिए वह एकमात्र और सबसे बड़ा खतरा है।’’ ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 24 घंटे की अवधि में उसने ताइवान के आसपास 45 विमानों, 14 नौसैनिक जहाजों और चीनी सेना के एक जहाज को देखा, जिनमें से 34 उसके जल और हवाई क्षेत्र में घुस आए थे। ताइवान ने इस बारे में विस्तार से कोई जानकारी दिए बिना कहा कि उसने इसका माकूल जवाब दिया।

ताइवान के निकट चीन का सैन्य अभ्यास (सांकेतिक तस्वीर)

ताइवान के निकट चीन का सैन्य अभ्यास (सांकेतिक तस्वीर)

ताइवन ने भी लिया एक्शन

ताइवान ने कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में किनमेन द्वीप के पास चार चीनी तट रक्षक नौकाएं उसके जलक्षेत्र में घुस आईं और उन्हें खदेड़ने के लिए उसने अपनी नौकाएं भेजीं। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि ताइवान को लेकर  एक वार्षिक बैठक के दौरान वरिष्ठ चीनी अधिकारी वांग हुनिंग ने चीन से ‘क्रॉस-स्ट्रेट’ (चीन-ताइवान) संबंधों के बारे में पहल करने और ‘मुख्यभूमि में मिलाने’ की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया था।

यह भी जानें

गौरतलब है कि, चीन ने स्व-शासित द्वीप के दक्षिण-पश्चिमी तट पर गोलीबारी अभ्यास करने के लिए एक क्षेत्र निर्धारित किया है। चीन इस द्वीप को अपना प्रांत मानता है, जिसे जरूरत पड़ने पर बलपूर्वक लिया जा सकता है और हाल के वर्षों में उसने ताइवान के जल एवं हवाई क्षेत्र के आसपास सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं।

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

ढाका: बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद हंगामा जारी, पिरोजपुर में हिंदू समुदाय के घरों में आग लगी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सौगत राय के बयान पर पलटवार कर कहा कि ममता बनर्जी बांग्लादेश चली जाएं और वहां पीएम बन जाएं।

ढाका: बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद हंगामा जारी है। इस बीच खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *