Breaking News

ग्रेटर नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने सुसाइड कर लिया, छात्र का शव हॉस्टल में फंदे से लटका मिला

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में स्थित AWHO सोसाइटी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. सोसाइटी के भगत सिंह हॉस्टल में एक बीटेक छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला. जानकारी होने पर हॉस्टल के अन्य छात्रों में सनसनी फैल गई. छात्रों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या मानकर जांच कर रही.

रेवाड़ी का रहने वाला था छात्र गौरव

जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र की पहचान गौरव के रूप में हुई, जो मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले के जाटू थाना क्षेत्र का रहने वाला था. गौरव ग्रेटर नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था. वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था. गौरव के साथ तीन अन्य दोस्त भी रहते थे. सभी छुट्टी पर गए हुए थे. वह अकेला ही अपने रूम में था. बताया जा रहा कि गौरव पढ़ाई में काफी मेहनती था, लेकिन आत्महत्या किन कारणों से की, यह अभी साफ नहीं हो पाया है.

युवती के फोन पर भेजा था मैसेज

बीटा-2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने कि घटना से पहले गौरव ने एक युवती को फोन पर मैसेज भेजा था. हालांकि यह मैसेज क्या था, यह अभी पता नहीं चल पाया. मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है. हालांकि पुलिस सभी पहलू की जांच कर रही है. मृतक की कॉल डिटेल व अन्य साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं. गौरव के परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई. परिजन ग्रेटर नोएडा आए और उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव ले गए.

परिजनों ने नहीं की शिकायत

परिजनों की ओर से कोई भी लिखित शिकायत नहीं दी गई. परिजनों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. वहीं गौरव के अन्य दोस्तों से पूछताछ करने पर पता चला कि वह पढ़ाई को लेकर काफी चिंतित था. मेहनती भी था, लेकिन इस आत्महत्या से उसके दोस्त भी हैरान हैं. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

28 वर्षीय विवाहिता की उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मौत से पहेल उसने करीब 30 सेकेंड का एक वीडियो अपने पिता को भेजा जिसमें वह कह रही है कि उसे आकर ले जाएं, अन्यथा उसका पति उसे मार देगा।

गोंडा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कटहा घाट रोड पर गजनी आरा मशीन के पास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *