Breaking News

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर, दक्षिण कोरिया के सैनिकों ने उत्तर कोरिया के सैनिकों की ओर चेतावनी के तौर पर गोलियां दागी, जाने कारण

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव एक बार फिर से गहरा हो गया है। दक्षिण कोरिया के सैनिकों ने उत्तर कोरिया के सैनिकों की ओर चेतावनी के तौर पर गोलियां दागी हैं। दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया के सैनिकों ने सीमा को पार किया था। इस कारण उसके सैनिकों ने उत्तर कोरिया के सैनिकों को चेतावनी देने के लिए गोलियां चलाई हैं। हालांकि, इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर जाने की संभावना जताई जा रही है।

उत्तर कोरिया की ओर गतिविधियों पर कड़ी निगरानी

AP के मुताबिक, दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि उत्तर कोरिया के सैनिकों के सीमा पार की थी। चेतावनी देने और गोलियां चलाने के बाद उत्तर कोरिया के लगभग 10 सैनिक अपनी सीमा में वापस लौट गए। दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि वह उत्तर कोरिया की ओर गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही है।

पहले भी हुई हैं घटनाएं

उत्तर और दक्षिण कोरिया की सीमा पर कई बार हिंसक टकराव की घटनाएं होती रही हैं। बीते साल जून महीने में भी उत्तर कोरियाई सैनिकों ने सीमा का उल्लंघन किया था। इस वक्त भी दक्षिण कोरिया के सैनिकों ने चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाई थीं। इस वक्त दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने इस बात का आंकलन किया था कि उत्तर कोरियाई सैनिकों ने जानबूझकर सीमा का उल्लंघन नहीं किया था। ये एक जंगली इलाका था और वहां पर सैन्य सीमा रेखा साफ रूप से दिखाई नहीं दे रही थी। हालांकि, उत्तर कोरियाई सैनिकों द्वारा मंगलवार को सीमा पार करने का कारण अब तक सामने नहीं आ पाया है।

जानें DMZ और सैन्य शक्ति के बारे में

उत्तर और दक्षिण कोरिया की सीमा को विसैन्यीकृत क्षेत्र (Demilitarized Zone) कहा जाता है। इसे दुनिया के किन्हीं दो देशों के बीच की सबसे खतरनाक सीमाओं में से माना जाता है। DMZ कोरियाई प्रायद्वीप को दो हिस्सों में बांटती है। ये 250 किलोमीटर (160 मील) लंबी और लगभग 4 किलोमीटर (2.5 मील) चौड़ी सीमा है। आपको बता दें कि Global Fire Power की रैंकिंग में दक्षिण कोरिया को दुनिया की 5वीं सबसे शक्तिशाली सैन्य शक्ति माना गया है। वहीं, उत्तर कोरिया को 34वें नंबर पर रखा गया है। हालांकि, उत्तर कोरिया के पास में परमाणु बम है जो कि उसे दक्षिण कोरिया पर बड़ी बढ़त देता है।

About admin

admin

Check Also

B Sudarshan Reddy: विपक्षी दलों ने 19 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया, जाने आप किसे देगी समर्थन

इंडिया गठबंधन से बाहर हो चुकी आम आदमी पार्टी ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *