Breaking News

अमेरिकी अधिकारियों ने न्यू जर्सी में एक 35 साल की भारतीय मूल की महिला को अपने 2 छोटे बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया

न्यू जर्सी के हिल्सबोरो में दर्दनाक घटना हुई है। यहां भारतीय मूल की 35 वर्षीय महिला प्रियाथर्सिनी नटराजन को अपने 2 छोटे बेटों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोमरसेट काउंटी के प्रॉसिक्यूटर जॉन मैकडॉनल्ड के अनुसार, 13 जनवरी 2026 को शाम करीब 6:45 बजे बच्चों के पिता ने 911 पर कॉल किया। उन्होंने बताया कि काम से घर लौटने पर उन्होंने अपने 5 और 7 साल के बेटों को बेहोश पाया और कहा कि उनकी पत्नी ने उनके साथ कुछ किया है।

बेडरूम में मृत मिले बच्चे

पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में पिता और उनकी पत्नी प्रियाथर्सिनी नटराजन दोनों मौजूद थे। एक बेडरूम में दोनों बच्चे मृत पाए गए। मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन बच्चे मौके पर ही मृत घोषित कर दिए गए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नटराजन ने ही बच्चों की हत्या की है जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

नटराजन पर लगे गंभीर आरोप

नटराजन पर 2 मामलों में फर्स्ट-डिग्री मर्डर, एक थर्ड-डिग्री अपराध के तहत गैरकानूनी मकसद से हथियार रखने का आरोप लगाया गया है। नटराजन को हिल्सबोरो पुलिस ने गिरफ्तार किया है और सुनवाई तक सोमरसेट काउंटी जेल में रखा गया है। मामले की जांच हिल्सबोरो टाउनशिप पुलिस के जासूसों, सोमरसेट काउंटी प्रॉसिक्यूटर ऑफिस की मेजर क्राइम्स यूनिट, क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन यूनिट और न्यू जर्सी नॉर्दर्न रीजनल मेडिकल एग्जामिनर के ऑफिस के जांचकर्ताओं द्वारा की जा रही है।

जारी नहीं किए गए बच्चों के नाम

बच्चों की सही पहचान और मौत के कारण समेत तरीके का पता लगाने के लिए नॉर्दर्न रीजनल मेडिकल एग्जामिनर के ऑफिस द्वारा पोस्टमॉर्टम जांच की जाएगी। अभी तक बच्चों के नाम जारी नहीं किए गए हैं और जांच जारी है।

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

मध्य प्रदेश: छतरपुर में स्टेशनरी चोरी मामले में पुलिस ने आदतन अपराधी अखिलेश लोधी को गिरफ्तार कर लिया जिसके खिलाफ कई जिलों में चोरी के मामले दर्ज हैं.

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्टेशनरी दुकान में हुई चोरी की एक घटना ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *