Breaking News

अमेरिका: लॉस एंजिलिस में गोलीबारी की एक घटना में 4 लोगों की मौत, हमलावरों ने अन्य लोगों की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अमेरिका पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कस पाने में नाकाम साबित हो रही है। लिहाजा आए दिन अमेरिकी शहरों, स्कूलों, बाजारों, पब, बार और रेस्टोरेंट में फायरिंग की घटनाएं लगातार देखने को मिल रही हैं। इससे अमेरिकी लोगों में दहशत का माहौल है। अमेरिका की हाईटेक पुलिस के लिए अपराधी लगातार चुनौती पेश कर रहे हैं। इस तरह की आपराधिक वारदातों को रोकना अमेरिका पुलिस की नाक का सवाल भी बन गया है। ताजा घटना में लॉस एंजिलिस में 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से दहशत फैल गई है।
लॉस एंजिलिस में शनिवार को गोलीबारी की घटना हुई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसे हत्या के बाद आत्महत्या का मामला बताया है। लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया पर एक बयान साझा कर बताया कि लेर्डो एवेन्यू के 11600 ब्लॉक में गोलीबारी की सूचना मिलने पर अधिकारी रात सात बजे से पहले घटनास्थल पर पहुंचे। मगर इस दौरान 4 लोगों की मौत हो चुकी थी। पूरे इलाके में लोगों के बीच अफरातफरी मची हुई थी।

हत्या के बाद हमलावर पर आत्महत्या करने की आशंका

 लॉस एंजिलिस पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर चार लोगों को मृत घोषित किया गया और जांचकर्ताओं के अनुसार, यह हत्या के बाद आत्महत्या करने का मामला है। मृतकों के बारे में और कोई जानकारी अभी उपलब्ध नहीं कराई गई है और न ही यह बताया गया है कि गोलीबारी क्यों की गई। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।​

About admin

admin

Check Also

Russia Ukraine War: रूस के खिलाफ जंग में अब यूक्रेन को ब्रिटेन के नेतृत्व में सैन्य सहायता मिलेगी, ब्रिटेन ने क्या कहा?

Russia Ukraine War: रूस के खिलाफ जंग में अब यूक्रेन को ब्रिटेन के नेतृत्व में 580 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *